Deoli News 17 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली थाना क्षेत्र के सांवतगढ़ गांव निवासी एक महिला ने अपने पति और अन्य ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए न्यायालय में परिवाद पेश किया है।
महिला ने आरोप लगाया है कि उसे शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाया गया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए। साथ ही उसके सोने के आभूषण और नकद राशि भी हड़प ली गई। न्यायालय के निर्देश पर पुलिस थाना देवली ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवाद में दी गई जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे जयपुर और फिर गंगापुर ले गए, जहां उसे प्रताड़ित किया गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके पैसे और गहने लेने के बाद उसे धमकी दी और उसके साथ जबरन शारीरिक शोषण किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अब जांच अधिकारी दौलतराम गुर्जर द्वारा मामले की जांच की जा रही है।


