Deoli News 16 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली थाना क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और परिवहन के विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरे दो महिन्द्रा डीआई ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं।
थाना प्रभारी दौलतराम गुर्जर के अनुसार पहली कार्रवाई कासीर मोड़ के पास हुई, जहाँ पुलिस को देखकर चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने इन्द्रपुरा से कासीर जाने वाले मार्ग पर एक और ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया, जिसे चालक सड़क पर बजरी गिराकर छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चालकों के खिलाफ खान एवं खनिज अधिनियम की धारा और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई के दौरान दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और करीब 6 टन अवैध बजरी जब्त की गई है।



