Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsबेकाबू हुई चोरी की वारदातें, शहर में फिर हुई चोरी

बेकाबू हुई चोरी की वारदातें, शहर में फिर हुई चोरी

बीती रात हुई वारदात


Deoli News 29 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर व आसपास के क्षेत्र में चोरी की वारदातें अब बेकाबू हो गई है। लगातार हो रही वारदातों से यह जाहिर हो रहा है कि जैसे सभी चोर व नकबजनों ने मानों देवली को ही टारगेट कर लिया हो।

लिहाजा प्रतिदिन पुलिस की आंखों में धूल झोंककर यह बदमाश वारदात को अंजाम दे रहे है। जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 3 बजे कोटा रोड स्थित होटल राजभवर के समीप एक दुकान में चोरी की वारदात हुई। यह दुकान पीड़ित सोहनलाल माली निवासी पनवाड़ की है। जिनकी एमएमआर सोलर एनर्जी दुकान में यह वारदात हुई। पीड़ित ने बताया कि रविवार रात करीब 3 बजे मारुति ईको में सवार होकर चार जने आए। यह लोग कोटा रोड की ओर से आए। जिन्होंने मिलकर दुकान का शटर मोड़ दिया तथा भीतर घुसकर यहां सोलर मोटर आदि की मरम्मत में काम आने वाले कॉपर वायर के कई बंडल चुरा लिए। पीड़ित के अनुसार चोरों ने उनकी दुकान से 300 किलो से अधिक कॉपर वायर चुराया है। जिसकी कीमत लाखों रुपए में है। चोरों ने दुकान में कॉपर वायर निकाल कर डिब्बे पीछे पटक गए। सभी कर यहां करीब 10 मिनट रुके।

सूचना पर देवली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात की जानकारी जुटाई। सोहनलाल माली ने इस संबंध में रिपोर्ट दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। हालांकि देवली पुलिस रात रातभर गश्त कर चोरों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। लेकिन फिलहाल अभी तक कोई सफलता हासिल नहीं हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d