Wednesday, June 17, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskशीतला माता प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

शीतला माता प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नगर भ्रमण के बाद हुई प्रतिमा स्थापना


Deoli News 17 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के एजेंसी एरिया स्थित श्री शीतला माता प्राण प्रतिष्ठा के 3 दिवसीय महोत्सव के तहत बुधवार को शीतला माता की प्रतिमाएं गाजे-बाजे के साथ रथ में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलीं। शोभायात्रा के बाद शीतला माता मंदिर पहुँचने पर प्रतिमाओं को निर्धारित स्थान पर विधि-विधान से स्थापित किया गया।

इस धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य यजमान के रूप में देवलाल गुर्जर और सह यजमान के रूप में महेश शर्मा अपनी पत्नी के साथ शामिल हुए। प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान पं कैलाशचंद दाधीच द्वारा मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। इसके बाद हवन की पूर्णाहुति हुई और माता को भोग लगाया गया। यहां महाआरती कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसादी का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अगले चरण में कन्या भोज का आयोजन किया गया। इस आयोजन के साक्षी बनने के लिए एजेंसी एरिया के बड़ी संख्या में महिलाएँ और पुरुष उपस्थित रहे।

महोत्सव को सफल बनाने में आयोजन समिति के मोहन सिंह नरुका, सत्यनारायण गोयल, भंवर लाल नायक, रंगलाल माली, हीरालाल माली, त्रिभुवन शर्मा, त्रिलोक शर्मा, ओमप्रकाश गोयल, राजीव गोयल, महेश शर्मा, देवलाल गुर्जर, कैलाश सिंह राठौड़, राम रतन स्वामी, टीकम चंद सेन, जयसिंह हाड़ा, विजय दाधीच, लोकेश सेन, बंसीलाल मेघवंशी, बजरंग माली, दिनेश गोयल, मलिक सिंह, कैलाश गुर्जर, राकेश गर्ग, दिनेश और ललित मीणा सहित कई ने सक्रिय भूमिका निभाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d