32.24 लाख रुपए मंजूर
Deoli News 4 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय विधायक राजेंद्र गुर्जर की अनुशंसा पर कृषि विपणन बोर्ड ने देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में किसानों की सुविधा के लिए 32.24 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है।

Tonk News : सर्वाधिक कृषि उपभोक्ताओं वाले चित्तौड़गढ़ जिले में किसानों को दिन में बिजली, टोंक भी शामिल
विधायक ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का आभार जताया है। विधायक कार्यालय की सूचना के अनुसार इन विश्राम स्थलों का निर्माण बनेठा, ककोड़, पलाई, खोहल्या, धुँआकला और नगरफोर्ट ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा करवाया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। इन केंद्रों के बनने से हजारों किसानों और ग्रामीणों को धूप व बारिश में ठहरने की बेहतर सुविधा मिलेगी।



