Deoli News 15 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली थाना क्षेत्र में शहर के समीप पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए एक महिला को पकड़ा है।
पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार यह मामला रविवार शाम करीब 5:50 बजे सिद्धार्थ होटल के सामने, रिको एरिया का है। एएसआई गोपाल सिंह गश्त कर रहे थे। उसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक संदिग्ध महिला को रोका, जो अपने पास रखे कट्टे में शराब ले जा रही थी। पुलिस टीम द्वारा की गई तलाशी और पूछताछ में महिला के कब्जे से 48 पव्वे देशी शराब बरामद की गई। पकड़ी गई महिला शारदा पत्नी रमेश सांसी निवासी पोल्याड़ा, थाना दूनी है।
पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत अभियोग दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


