Monday, June 15, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskधनराज बैरवा की मौत पर विरोध: मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग...

धनराज बैरवा की मौत पर विरोध: मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग को लेकर बाजार बंद

उपखंड कार्यालय पर धरना


Deolo News 15 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली उपखंड के गांवड़ी पंचायत स्थित दुर्गापुरा ढाणी निवासी धनराज बैरवा की बिजली का करंट लगने से हुई दर्दनाक मौत के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। करंट की चपेट में आने से धनराज ने अपने दोनों हाथ खो दिए थे।

जिसके बाद रविवार सुबह उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना के विरोध में अंबेडकर विचार मंच, ग्रामीण परिजनों, व्यापार महासंघ एवं अन्य सामाजिक संगठनों ने सोमवार को देवली बंद का आह्वान किया है, जिसके चलते शहर के सभी बाजार और व्यावसायिक प्रतिष्ठान पूर्णतः बंद हैं। केवल मेडिकल और इमरजेंसी सेवाओं को ही छूट दी गई है। उपखंड अधिकारी कार्यालय के बाहर सोमवार को सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित हुए हैं। धरना स्थल पर अंबेडकर विचार मंच के अध्यक्ष पांचू लाल मीणा, सरपंच संघ अध्यक्ष मुकेश मीणा, पूर्व विधायक कमल बैरवा, रामसिंह शक्तावत, राहुल बलसोरा, यादराम मीणा, सुरेंद्र बैरवा, गणेश लाल और सुरेश मीणा सहित व्यक्ति उपस्थित हैं। धरना स्थल पर बारी-बारी से वक्ताओं द्वारा विरोध दर्ज कराया जा रहा है।

वक्ताओं ने स्पष्ट किया है कि वे तब तक पीछे नहीं हटेंगे जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता। प्रदर्शनकारी संगठनों और परिजनों ने प्रशासन के समक्ष शर्तें रखी हैं। परिजनों की मांग है कि दोषी अधिकारी और कर्मचारियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए। साथ ही मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की गई है। परिजनों का तर्क है कि धनराज निगम में एक सरकारी कर्मचारी की तरह ही कार्य कर रहा था, लिहाजा उसे कर्मचारी मानते हुए ही सभी उचित सुविधाएं और लाभ प्रदान किए जाएं।

जबकि निगम ने उसे अपना कर्मचारी मानने से इनकार कर दिया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए धरना स्थल के आसपास पुलिस का भारी जाप्ता तैनात किया गया है और यातायात पुलिस भी सुरक्षा में जुटी है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे शांतिपूर्वक अपना विरोध जारी रखेंगे और धरना प्रदर्शन समाप्त होने के बाद प्रतिनिधिमंडल उपखंड अधिकारी को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d