Deoli News 23 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मेंटल हेल्थ व मनोविकारों के एक्सपर्ट साइकैटरिस्ट डॉ. शुभम झंवर की 24 मार्च को देवली के महेश नर्सिंग होम में चिकित्सीय सेवाएं मिलेगी।
गौरतलब है कि झंवर देवली निवासी है, जो ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल अलवर में कार्यरत है। झंवर सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक रोगियों की जांच कर परामर्श देंगे।
इन रोगों में देंगे परामर्श
डॉ. शुभम को नशा मुक्ति, बच्चों, किशोर, बुजुर्ग व्यवहारिक समस्याएं, सिर दर्द, माइग्रेन, नसों से संबंधित रोग, पुराने दर्द, याददाश्त, अल्जाइमर, भूलने की समस्या, पुराने दर्द, कमजोरी, हाथ पैरों में कंपन, अनिद्रा, तनाव, घबराहट, ध्यान एकाग्र नहीं होना वहम, पुरूष रोग, इच्छाएं, ज्यादा विचार आना, गुस्से की बीमारी, व्यवहार में परिवर्तन, शक की बीमारी आदि रोगों की जांच कर परामर्श देंगे।



