Deoli News 22 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) इस्लाम धर्म के पवित्र रमजान माह के दूसरे जुम्मे की नमाज शुक्रवार को शहर सहित सभी मस्जिदों में अदा की गई। इस मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा कर खुदा को याद किया।
इस दौरान शहर की शाही जामा मस्जिद के इमाम मौलाना नज्में इफ्तिखार ने रमजान के पर्व प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह पर्व अशरा मगफिरत का है। इसमें की गई दुआ खुदा कबूल करता है। इस दौरान अंसारी कॉलोनी स्थित मस्जिद अल अंसार, शाही जामा मस्जिद, सीआईएसएफ मस्जिद, चारमीनार मस्जिद, एजेंसी मरकज मस्जिद, प्रताप नगर स्थित मस्जिद में नमाज जुमा अदा की गई। जहां मौलानाओं ने रमजान की नमाज के महत्व पर प्रकाश डाला।


