पूर्ण जल भराव हुआ तो आधा दर्जन गांवों को मिलेगा पानी
Deoli News 6 जुलाई (महावीर माली) हाल ही में हुई बीते 24 घण्टे की बारिश से पनवाड़ सागर में 9 फीट 1 इंच पानी की आवक हुई है। जिससे किसानों के चेहरे पर खुशी है।
ग्रामीण किशन सिंह, राजू अजमेरा, बद्री, मुकेश गुर्जर ने बताया कि पहली बारिश से यह पानी आया है। इससे आगामी फसल के लिए सिचाई का पानी उपलब्ध हो सकेगा। पनवाड़ सागर की कुल भराव क्षमता 14 फीट है। हालांकि इसमें अभी वक्त लगेगा। लेकिन पुर्ण भराव होने पर पनवाड़ सहित सेंदियावास, बांसलक्ष्मणा, गावड़ी, कल्याणपुरा, गोपीपुरा आदि तन में सिंचाई सकेगी। शनिवार सुबह 7 बजे के अनुसार पनवाड़ सागर में 9 फीट एक इंच गेज दर्ज किया गया। पनवाड़ सागर की पाळ पर जल ग्रहण समिति की ओर से पिछले 2 साल पहले 300 छायादार पौधे लगाए गए थे, जो हरे भरे हो रहे हैं और पौधों की देखरेख का जिम्मेदारी जल ग्रहण समिति के पास है। शनिवार सुबह जेईएन मनीष शर्मा ने पनवाड़ सागर की पाळ पर पहुंचकर पौधों का निरीक्षण किया।



