Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePublic Voiceपहली बारिश में संथली-राजमहल रपटा क्षतिग्रस्त

पहली बारिश में संथली-राजमहल रपटा क्षतिग्रस्त

हादसे का अंदेशा, मरम्मत की दरकार


Deoli News 6 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र में शुक्रवार को हुई मानसून की पहली बारिश में दर्जनों गांवों को राजमार्ग से जोड़ने वाला राजमहल-संथली मार्ग स्थित रपटा क्षतिग्रस्त हो गया है, जो सड़क हादसों की वजह बन रहा है।

ग्रामीण परशुराम जाट ने बताया कि तेज बहाव के चलते रपटे में कई गड्डे हो चुके हैं औऱ यह टूट चुका है। साथ ही रपटे पर रोड भी उखड़ गया। जिससे वाहनों के एक ओर पलटने का खतरा बन रहा है। इसके अलावा रपटे की ऊँचाई कम होने से बरसात के मौसम यह मार्ग अधिकांश वक्त अवरुद्ध ही रहता है। जिससे ग्रामीणों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता हैं। ग्रामीणों की मांग है जल्द इस रपटे की मरम्मत की जाए। वहीं भविष्य में बड़ी पुलिया का निर्माण हो, जिससे ग्रामीणों की आवागमन की समस्या का स्थाई समाधान हो सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d