Deoli News 6 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली के सरकारी अस्पताल को उपजिला अस्पताल बनाने, शहर की पेयजल समस्या निराकरण करने और गलवा बांध की माईनरों की मरम्मत की मांग को लेकर भाजपा नेता विजय बैंसला ने मुख्यमंत्री, चिकित्सा मंत्री और पीएचईडी मंत्री को पत्र लिखा है।
भाजपा नेता विजय बैंसला ने भेजे गए पत्र में बताया कि देवली अस्पताल में 100 बेड की सुविधा उपलब्ध है, जो मरीजों के भार को देखते हुए कम है। देवली अस्पताल की ओपीडी 1500 मरीज प्रतिदिन है। वहीं देवली अस्पताल चारों ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ा है। आसपास के 20 से 25 किलोमीटर के दायरे के मरीज और राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने वाली दुर्घटनाओं के मरीजों को भी देवली लाया जाता है। ऐसे में देवली अस्पताल में आईसीयू की सुविधा नहीं होने मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद रैफर किया जाता है। वहीं देवली अस्पताल में सेना में कार्यरत लोगों को ईसीएचइस की सुविधा मिल सके। बैंसला ने देवली अस्पताल को उप जिला अस्पताल घोषित करने की मांग की है।
इसी तरह शहर में व्याप्त पेयजल की समस्याओं के जल्द निराकरण की मांग करने, गलवा बांध की 7 माईनरों का जीर्णोधार करवाकर 41 गांवों के किसानों को लाभान्वित करवाने की मांग की है।


