Deoli News 14 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को पनवाड़ ग्राम में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ो विद्यार्थी और ग्रामीण शामिल हुए।
ग्राम पंचायत पनवाड़ के प्रशासक सत्यनारायण माली ने बताया कि यात्रा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से भारत माता और वंदे मातरम के जयघोष के साथ शुरू हुई। इसमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर, बालिका स्कूल तथा प्रिया पब्लिक स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राएं व शिक्षक शामिल हुए। इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा और पानी की व्यवस्था की गई। भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयकारों से गांव गूंज उठा। विद्यार्थियों ने तिरंगा यात्रा के माध्यम से भाईचारे, एकता और अखंडता का संदेश दिया। इस दौरान प्रधानाचार्य सुशीला मीणा सहित गजराज सिंह, राजकुमार खटीक, बाबूलाल गुर्जर, मनीषा अग्रवाल, महावीर प्रसाद माली, संपत सिंह नरूका, पानमल खटीक, महावीर आर, शैलेंद्र सिंह, कैलाश वर्मा सहित थे।

15 अगस्त होगा बैंड डिस्प्ले
देवली में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र देवली की ओर से शनिवार 15 अगस्त को देवली बस स्टैंड पर बैंड डिस्प्ले का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और स्वतंत्रता दिवस के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।



