Friday, August 14, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली में हरियाली तीज की रौनक, दुकानों पर घेवर की ख़ूब बिक्री

देवली में हरियाली तीज की रौनक, दुकानों पर घेवर की ख़ूब बिक्री


Deoli News 14 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में शनिवार को मनाए जाने वाली हरियाली तीज को लेकर देवली में महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुहागिनें और कुंवारी कन्याएं व्रत की तैयारियों में जुटी हुई हैं।

बाजारों में हरी लाख और कांच की लहरिया चूड़ियों, साड़ी, मेहंदी, श्रृंगार के सामान और नई ड्रेस की खरीदारी जोरों पर है। हरियाली तीज पर परंपरागत रूप से खाए जाने वाले घेवर की मांग इस बार सबसे ज्यादा रही। शहर की मिठाइयों की दुकानों पर सुबह से ही घेवर लेने वालों की भीड़ लगी रही। दुकानदारों के अनुसार इस बार घेवर की बिक्री पिछले सालों के मुकाबले अच्छी हुई है। दुकानदारों ने बताया कि लोगों ने अपनी रुचि के अनुसार फीके और मीठे दोनों तरह के घेवर खरीदे। इसके साथ ही रबड़ी घेवर की भी खूब डिमांड रही। दुकानों पर सादा व देशी घी के घेवर बिक रहे हैं। कई परिवारों ने तीज के सिंजारे के लिए घेवर-रबड़ी के डिब्बे बुक करवाए हैं। महिलाओं का कहना है कि हरियाली तीज पर घेवर और रबड़ी के बिना त्योहार अधूरा माना जाता है।

बाजारों में गहमागहमी और दुकानों पर बढ़ी बिक्री से लग रहा है कि देवली में इस बार हरियाली तीज बड़े उल्लास के साथ मनाई जाएगी।

She News :-

महिलाओं-बालिकाओं और बच्चों को मिलेगा शतरंज और बैडमिंटन का मंच

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here