Saturday, June 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskतेज आंधी और बारिश का कहर, पेड़ और टीनशेड गिरे

तेज आंधी और बारिश का कहर, पेड़ और टीनशेड गिरे


Deoli News 20 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार दोपहर को तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया।

करीब आधे घंटे तक चली डरावनी तूफानी हवाओं के कारण कई स्थानों पर नुकसान की खबरें सामने आई हैं। तेज रफ्तार हवाओं से घरों की छतों पर लगी फाइबर शीट तक फट गई। क्षेत्र के बीजवाड़ स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में तेज हवा के चलते टीनशेड गिर गया और एक पेड़ भी टूट गया। इसके अलावा रास्ते पर एक पेड़ ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गिर गया। आंधी-तूफान के कारण कई जगहों पर बिजली के खंभे और तार क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित रही।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी पेड़ और उनकी टहनियां टूटकर गिर गईं। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को भी इसी समय तेज हवाओं के साथ बारिश हुई थी, जिसके बाद शनिवार को हुई इस बारिश से सड़कों पर पानी भर गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d