Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePublic Voiceतेज रफ्तार पर अंकुश लगाने की दरकार, सुविधा बनी मर्ज

तेज रफ्तार पर अंकुश लगाने की दरकार, सुविधा बनी मर्ज

ज्योति कॉलोनी के लोगों की समस्या

Deoli News 3 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर से सटी जहाजपुर तहसील की ज्योति कॉलोनी में पिछले कई वर्षों से क्षतिग्रस्त चल रही सड़क का हाल ही में देवली नगर पालिका मंडल ने नवीनीकरण कराया है। इससे बरसों पुरानी सड़क अब नवीनीकरण होकर चमचमाने लगी है।

इस प्रयास से कॉलोनी के हजारों लोगों को सुविधा हुई है। लेकिन अब सरपट वाहनों के दौड़ने वाली यह सड़क लोगों के लिए हादसे का कारण बन रही है।लोगों ने बताया कि नगर पालिका मंडल के प्रयास, क्षेत्रीय विधायक हरिश्चंद्र के सहयोग से शहर के गौरव पथ से लेकर गौतम आश्रम रोड तथा ठेठ अजमेर बायपास तक नगर पालिका मंडल ने नई सीसी सड़क बनाई।

इससे पहले वर्षों तक क्षतिग्रस्त सड़क लोगों को दर्द देती रही। नई सड़क बनने से कॉलोनी से जुड़े हजारों लोगों को आवाजाही में बेहद सुविधा हुई है। लेकिन अब इसका साइड इफेक्ट तेज रफ्तार के रूप में देखने को मिल रहा है। जिससे लोगों की जान पर आफत बनी पड़ी है।

तेज गति वाहन बने मुसीबत

क्षेत्र के लोगों ने बताया कि पूरी सड़क पर कहीं पर भी ब्रेकर नहीं होने से दिन व रात के वक्त तेज गति से वाहन गुजरते हैं। जबकि उक्त मार्ग के दोनों ओर कई कालोनियां जुड़ी है। जहां कॉलोनी के बच्चे सुबह-शाम खेलते हैं। वहीं लोगों की चहलकदमी रहती है। ऐसे में तेज रफ्तार वाहन हादसे का सबब बन रहे हैं। लोगों ने बताया कि जब से नई सड़क बनी है।

तब से उन्होंने बच्चों को बाहर खेलने के लिए भेजना बंद कर दिया है। इसकी वजह दुपहिया व चौपाहियां वाहन तेज गति से गुजरते हैं। जबकि, उधर एजेंसी से बायपास को जोड़ने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त होने से उसे मार्ग के लोगों की भी आवाजाही ज्योति कॉलोनी मार्ग से हो रही है। यहां तक के लोग जहाजपुर भी इसी मार्ग से होकर गुजर रहे है। ऐसे में दिनभर मार्ग पर यातायात का भार रहता है। लोगों की दरकार है कि नगर पालिका मंडल ने जिस तरह से तत्परता बरतकर नई सड़क बनाई है। वही उक्त सड़क पर चिन्हित जगह कर रोड ब्रेकर भी बनाए जाने चाहिए।

ताकि तेज रफ्तार वाहनों की गति थम सके। लोगों ने पालिकाध्यक्ष नेमीचंद जैन व अधिशासी अधिकारी छगन लाल यादव से गुहार लगाई है कि उक्त सड़क पर ब्रेकर बनाकर लोगों की जीवन रक्षा का प्रयास किया जाना चाहिए। उल्लेखनीय के इससे पहले गुरुवार को सीआईएसएफ मुख्य गेट के आसपास के लोगों ने भी चौतरफा मार्ग के बीच ब्रेकर बनाने की मांग की थी।

 

 

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d