निजात का मार्ग दिखाने की मांग
Deoli News 3 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य कई मार्गों पर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एफएसटी व एसएसटी टीमे चेकिंग कर रही है।

इससे व्यापारियों को परेशानी का सामने उठाना पड़ रहा है। इसे लेकर शुक्रवार को व्यापार महासंघ देवली ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी के नाम देवली के नायब तहसीलदार शक्तान सिंह मीणा को ज्ञापन सौपा है। ज्ञापन में बताया की चेकिंग टीमें वाहनों में ले जाए जा रहे धनराशि की जांच कर रही है। लेकिन व्यापारी, कृषि, आढ़तिए, फल, सब्जी, अन्य व्यापारी व विक्रेता माल खरीदने के लिए रोजमर्रा में नकद धनराशि लेकर आते जाते हैं। वहीं व्यापारियों को मंडी से बैंक में भी लेनदेन करना पड़ता है।
शादी सीजन में होगी ज्यादा परेशानी
इसके अलावा आगामी दिनों में शादी विवाह का सीजन भी है। ऐसे में आम लोगों को शादी से जुड़े सामान की खरीद के लिए बाहर जाना पड़ता है। नतीजन धनराशि ले जाने से उन्हें पकड़े जाने का भय सता रहा है। ज्ञापन में मुख्य निर्वाचन अधिकारी से निजात का मार्ग दिलाने की मांग की, ताकि आम लोगों को न्याय मिल सके। ज्ञापन सौपने में व्यापार महासंघ के कई पदाधिकारी शामिल थे। उल्लेखनीय कि पिछले दिनों रामथला चौराहा तथा दौलता मोड पर चैकिंग टीमों ने लाखों रुपए की नकद राशि पकड़ी थी



