स्वीप कार्यक्रम, जागरूकता अभियान
Deoli News 3 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहीद हंसराज जाट राउमावि निवारिया में स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से आम मतदाताओं को जागरुक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा हैं।
प्रधानाचार्य महावीर प्रसाद मीणा ने बताया कि शुक्रवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसमें ग्रामीणों, महिलाओं एवं युवाओं ने हस्ताक्षर कर मतदान की शपथ। साथ ही पोस्टर, बैनर बनाकर एवं रैलियां निकालकर मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजवाड में हर गली व मोहल्ले में मुख्य मार्गों पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए नारे लिखे।
छात्राओं द्वारा मेहंदी लगाकर यूथ चला बूथ, मतदान मेरा अधिकार, मैं हूँ पंछी आदि लिखकर लोगों से मतदान करने की अपील की। प्रधानाचार्य प्रेमलाल मीना ने मतदान का महत्व को समझाया। उधर, राजकीय महाविद्यालय देवली में प्राचार्य पूरणमल वर्मा की अगुवाई में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
इस मौके पर प्राचार्य समेत व्याख्याता व विद्यार्थियों ने हस्ताक्षर कर मतदान का संदेश दिया। साथ ही संकल्प पत्र भी भरवाए गए।


