Wednesday, October 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदशमी पर चंडी पाठ, हवन और बंगाली संस्कृति में गरबा कार्यक्रम आयोजित

दशमी पर चंडी पाठ, हवन और बंगाली संस्कृति में गरबा कार्यक्रम आयोजित


Deoli News 21 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की बंगाली कॉलोनी में नवरात्रि के अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में मंगलवार सुबह 9:30 बजे तक नवमी पूजन संपन्न हुआ। इसी तरह अन्य कई धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम आयोजित हुए।

आयोजन से जुड़े अशोक मंडल ने बताया कि इसके बाद सुबह 10 बजे से दशमी पूजन, आरती, चंडी पाठ एवं हवन का आयोजन किया गया। दोपहर एक बजे सभी भक्तों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। वहीं शाम को संध्या आरती और धुनी आरती के साथ बंगाली संस्कृति की परंपरा के अनुरूप गरबा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और धार्मिक व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया।

इस मौके पर नगर पालिका के पार्षद भीमराज जैन, नीलू जाट, सोना देवी, सुनीता मिश्रा एवं जितेंद्र चौधरी सहित विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष सत्यनारायण साहू मौजूद रहे। बुधवार को विसर्जन कार्यक्रम होगा। इस मौके पर सुबह 9 बजे बाद से देवली में शोभायात्रा निकाली जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here