32 दुकानें होंगी खरीदारी का केंद्र
Deoli News 21 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की सखी सहेली शाखा देवली की ओर से थर्ड दिवाली स्पेशल लेडीज फैशन फेयर का शुभारंभ 21 अक्टूबर को अटल उद्यान टीनशेड में होगा।

आगामी 23 अक्टूबर तक चलने वाले इस मेले में 32 दुकानों पर साड़ी, सूट, ज्वेलरी, गिफ्ट आइटम्स, दिवाली डेकोरेशन और घरेलू उपयोग की वस्तुएं उपलब्ध रहेंगी। फेयर में 2,500 की खरीदारी पर आकर्षक उपहार और 5,000 की खरीदारी पर विशेष उपहार जीतने का मौका मिलेगा। तीनों दिन रात 8 बजे लकी ड्रॉ निकाला जाएगा। मेले का समय प्रतिदिन सुबह 11 से रात 8 बजे तक रहेगा। यह आयोजन महिलाओं के हुनर और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के साथ शहरवासियों को दिवाली की खरीदारी का मौका देगा।



