Deoli News 1 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में सोमवार को दोपहर में तेज हवाओं के चलने और शाम को हुई बारिश के कारण मौसम ठंडा और खुशनुमा हो गया है।

जिससे पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है। बारिश के चलते सड़कें भीग गईं और कुछ देर के लिए जनजीवन भी प्रभावित रहा। इससे पहले दिन भर मौसम ने कई करवटें बदलीं, जिसमें सुबह तेज धूप रही, दोपहर में बादल छाए रहे और उसके बाद धूल भरी आंधी चली। मौसम विभाग ने भी टोंक जिले के लिए तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया था, जिसमें शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक कई जिलों में तेज रफ्तार से तूफान चलने की संभावना व्यक्त की गई थी। यह अलर्ट अजमेर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, टोंक, सवाईमाधोपुर समेत जिलों के लिए है।



