Saturday, October 17, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवकन्या कॉलेज में डांडिया-गरबा महोत्सव, पीएम श्री का दल पहुंचा मॉडल स्कूल...

देवकन्या कॉलेज में डांडिया-गरबा महोत्सव, पीएम श्री का दल पहुंचा मॉडल स्कूल निवाई


Deoli News 17 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय देवकन्या कॉलेज में डांडिया एवं गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां अंबे की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर प्रबंध निदेशक आर्यन मुकुल द्वारा माल्यार्पण के साथ की गई।

छात्राओं ने डांडिया व गरबा की धुन पर रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। समूह एवं सामूहिक प्रस्तुतियों में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। वहीं पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी का 30 सदस्यीय ट्विनिंग स्कूल विजिट दल शनिवार को प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल निवाई पहुंचा। विद्यालय साझेदारी कार्यक्रम के तहत दल ने शैक्षणिक एवं सहशैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया। मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्य कुंभाराम चौधरी के निर्देशन में उपप्रधानाचार्य विनोद कुमार शर्मा ने विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।

दल में 20 प्रतिभावान विद्यार्थियों सहित शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी शामिल रहे। पीएम श्री प्रभारी सुरेंद्र सिंह नरुका ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य उत्कृष्ट विद्यालयों में अपनाए जा रहे नवाचारों को समझकर अपने विद्यालय में लागू करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here