Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePolitical Newsदेवली-उनियारा में क्षेत्र के मतदाताओं की जीत हुई- हरिश्चंद्र मीना

देवली-उनियारा में क्षेत्र के मतदाताओं की जीत हुई- हरिश्चंद्र मीना


Deoli News 5 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय विधानसभा से चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी व विधायक हरिश्चंद्र मीना ने मीडिया से बातचीत में इसे आम जनता की जीत बताई है।

उन्होंने कहा कि उनकी नजर में सभी मतदाता एक समान है। स्थानीय विधानसभा में सांप्रदायिक ताकते व नफरत फैलाने वाले लोगों का कोई स्थान नहीं है। यह जीत यहां के आम लोगों की जीत है और अगले 5 साल आम जन को मूलभूत सुविधा चिकित्सा, चिकित्सा, सड़क व स्वास्थ्य दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसके अलावा राज्य में पार्टी बहुमत से नहीं जीत पाई इसके बारे में पार्टी इसका मंथन करेगी तथा वही बताएगी। उन्हें हर कौम, जाति व धर्म के लोगों का समर्थन मिला है। इसी वजह से कांग्रेस पार्टी यहां से जीती है। यहां की जनता शांति चाहती है, विकास व भाईचारा चाहती है। वही कोई भी पार्टी वह व्यक्ति हो जनता का आदेश स्वीकार करना पड़ता है। उल्लेखनीय की विधायक हरिश्चंद्र ने स्थानीय विधानसभा क्षेत्र में चल रहे वर्षों के रिवाज को तोड़कर दूसरी बार विधायक बनने का मौका प्राप्त किया है। जबकि इससे पहले कभी कोई प्रत्याशी दूसरी बार विधायक नहीं चुना गया।

उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान विशेषकर चिकित्सा, शिक्षा व स्वास्थ्य पर ध्यान दिया है। देवली में ऑक्सीजन प्लांट, ब्लड बैंक यूनिट व वर्षों पुरानी खराब पड़ी मशीन के स्थान पर नई सीआर्म मशीन लगाने का श्रेय विधायक हरिश्चंद्र को जाता है।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d