Deoli News 5 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में देवली-उनियारा में हुए मतदान में डेढ़ हजार लोगों ने नोटा का बटन दबाया है।
जानकारी के अनुसार करीब 1469 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया है। इसका मतलब इन मतदाताओं की नजर में सभी 14 प्रत्याशियों में से कोई भी उपयुक्त नहीं है। इस वजह से उन्होंने नोट का बटन दबाया है, यानी उनका वोट किसी प्रत्याशी को नहीं गया। ऐसे लोग घरों से चलकर मतदान केंद्र पर पहुंचे भी, लेकिन उन्होंने अपना मत किसी को नहीं दिया। इसी तरह 100 वोट रिजेक्ट हुए हैं, जो किसी भी पार्टी के प्रत्याशी को नहीं मिले।



