Sunday, May 31, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsतेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, मामला दर्ज

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, मामला दर्ज


Deoli News 31 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली-कोटा मार्ग पर बायपास पर सूर्यमहल होटल के पास हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। थाने में दर्ज प्रकरण के अनुसार गत 25 मई सुबह करीब 6 बजे कोटा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी।

घायल युवक हरिनंद कहार निवासी देलुन्दा पोस्ट अजेता रायथल जिला बूंदी को 108 एम्बुलेंस की मदद से पहले देवली के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उसे कोटा रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में पीड़ित के पिता रामस्वरूप कहार ने देवली थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक उप-निरीक्षक शिवकुमार द्वारा की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d