Sunday, May 31, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationअपर सेशन न्यायालय के पहले न्यायाधीश ने संभाला पदभार

अपर सेशन न्यायालय के पहले न्यायाधीश ने संभाला पदभार

करीब 9 वर्ष तक चला था अस्थाई न्यायालय


Jahazpur News 31 मई (मोहम्मद आज़ाद नेब) क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी करते हुए नवसृजित अपर सेशन न्यायालय जहाजपुर में प्रथम अपर सेशन न्यायाधीश महावीर महावर ने पदभार ग्रहण कर लिया।

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने बजट 2026 में जहाजपुर में स्थाई अपर सेशन न्यायालय की घोषणा की थी। इससे पूर्व यह न्यायालय पिछले करीब 9 वर्षों से अस्थाई रूप से संचालित हो रहा था। न्यायालय के स्थाईकरण को लेकर बार एसोसिएशन द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही थी और विभिन्न स्तरों पर लगातार प्रयास किए जा रहे थे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक चौहान के मुताबिक विधायक गोपीचंद मीणा के प्रयासों एवं पैरवी की बदौलत राज्य सरकार ने बजट में न्यायालय के स्थाई गठन की घोषणा की।

नवसृजित अपर सेशन न्यायालय में प्रथम न्यायाधीश के रूप में महावीर महावर के पदभार ग्रहण करने पर अधिवक्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। लोगों का मानना है कि न्यायालय के स्थाई संचालन से क्षेत्र में न्यायिक सेवाएं अधिक सुलभ होंगी तथा लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण में भी सहायता मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d