Sunday, May 31, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessदेवली: बैंक प्रबंधक के अभद्र व्यवहार व कार्य प्रणाली के खिलाफ नाराजगी

देवली: बैंक प्रबंधक के अभद्र व्यवहार व कार्य प्रणाली के खिलाफ नाराजगी

श्री व्यापार महासंघ देवली बैंकिंग लोकपाल और मुख्य प्रबंधक को भेजी शिकायत


Deoli News 31 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री व्यापार महासंघ देवली के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल और संगठन से जुड़े रोशन कुमार गोयल ने राजस्थान ग्रामीण बैंक देवली के शाखा प्रबंधक पर व्यापारियों के साथ लगातार अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

इसे लेकर बैंकिंग लोकपाल जयपुर और बैंक के क्षेत्रीय मुख्य प्रबंधक सवाईमाधोपुर को शिकायत भेजी गई। शिकायत में महासंघ का आरोप है कि प्रबंधक ग्राहकों से दुर्व्यवहार करते हैं और बिना पूर्व सूचना के व्यापारियों की ओडी लिमिट बंद कर रहे हैं। विरोध करने पर प्रबंधक द्वारा यह कहना कि उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, जो आपत्तिजनक है। बैंक की इस मनमानी कार्यप्रणाली से स्थानीय व्यापारियों में रोष है। इस मामले में महासंघ ने उच्च अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में बैंक प्रबंधक का पक्ष जानने के लिए बार-बार प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं मिल पाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d