Deoli News 1 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली थाना क्षेत्र से एक किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी गत 29 मई को दोपहर करीब एक बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई।
परिजनों ने काफी तलाश की और रिश्तेदारों से भी पूछताछ की, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला। शिकायत के अनुसार, लापता किशोरी के पास मौजूद मोबाइल फोन बंद आ रहा है और वह घर से कुछ जेवरात भी साथ ले गई है। पुलिस ने रिपोर्ट पर तहत मामला दर्ज कर लिया है।
देवली: बैंक प्रबंधक के अभद्र व्यवहार व कार्य प्रणाली के खिलाफ नाराजगी



