Wednesday, May 27, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpदेवली में उप-जिला चिकित्सालय के लिए 5 स्थानों का किया अवलोकन

देवली में उप-जिला चिकित्सालय के लिए 5 स्थानों का किया अवलोकन

विधायक के निर्देश पर संभावित स्थलों का प्रतिनिधि मंडल ने दौरा किया, कवायद तेज हुई


Deoli News 27 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में प्रस्तावित उप-जिला चिकित्सालय के नए भवन के लिए स्थान चयन की प्रक्रिया ने जोर पकड़ लिया है। क्षेत्रीय विधायक राजेन्द्र गुर्जर के विशेष निर्देशों के अनुपालन में बुधवार को बीसीएमएचओ डॉ. मनीष लोधी व उप जिला अस्पताल प्रभारी डॉ. रविराज सिंह समेत प्रतिनिधि मंडल ने संभावित जगहों का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं व प्रतिनिधि मंडल सदस्यों से भी मुलाकात कर महत्वपूर्ण फीडबैक लिया। डॉ. मनीष लोधी ने बताया कि विधायक के निर्देशानुसार ही इन संभावित स्थलों का अवलोकन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस विजिट के बारे में उपखंड अधिकारी को अवगत कराया जा चुका है। साथ ही अब इस पूरे मामले की रिपोर्ट सीएमएचओ व विधायक को दी जाएगी, जिसके बाद उच्च स्तर पर ही अस्पताल के लिए जगह का चिह्नीकरण किया जाएगा और प्राथमिकता के आधार पर स्थान का निर्धारण सुनिश्चित किया जाएगा। शहरवासियों की सुविधा को देखते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं की मांग है कि उप-जिला चिकित्सालय शहर के मुख्य केंद्र में ही स्थित होना चाहिए, ताकि आम मरीजों को उपचार के लिए लंबी दूरी तय न करनी पड़े।

इस उद्देश्य को लेकर कार्यकर्ताओं ने बीसीएमएचओ व चिकित्सा अधिकारी प्रभारी को शहर के बीचों-बीच स्थित कई संभावित स्थानों का निरीक्षण कराया।

इन 5 जगहों का किया अवलोकन

निरीक्षण के दौरान जिन प्रमुख स्थानों को अस्पताल के लिए अवलोकन देखा रहा है, उनमें डाक बंगला परिसर, जयपुर हाउस की करीब नौ बीघा जमीन, हायर सेकेंडरी स्कूल के पीछे कस्तूरबा बालिका विद्यालय के निकट का क्षेत्र, पुरानी धान मंडी और पंचायत समिति परिसर शामिल हैं। इस दौरान भाजपा नेता बद्रीलाल चौधरी, विनोद खुटेटा, जितेंद्र चौधरी, सुरेश अग्रवाल, संजय सिंहल, पराग शर्मा, यज्ञेश दाधीच, राकेश ओसवाल, आशीष पंचोली, और नवीन ग्वाला सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले शहर के जयपुर रोड म्हारो राजस्थान रिसोर्ट से रीको जाने वाले मार्ग पर संभावित जगह देखी गई। लेकिन अब इस जगह की उम्मीद फिलहाल खत्म होती जा रही है।

सभी ने अपनी मंशा जाहिर की कि अस्पताल की लोकेशन ऐसी हो जहां शहर की पूरी आबादी आसानी से पहुंच सके। अब उच्च स्तर पर इन स्थलों की व्यवहार्यता का आकलन कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d