Wednesday, May 27, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskएनएमएमएस छात्रवृत्ति में क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों का चयन

एनएमएमएस छात्रवृत्ति में क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों का चयन


Deoli News 27 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कनवाड़ा के छात्र दीपांशु नागर पुत्र रामभरोस नागर एवं अजय धाकड़ पुत्र रामकरण धाकड़ तथा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली की छात्रा प्रियंशु कंवर पुत्री रामपाल सिंह का राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति (NMMS) के लिए चयन हुआ है।

इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले इन तीनों विद्यार्थियों को आगामी चार वर्षों तक प्रतिवर्ष 12 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। कनवाड़ा विद्यालय प्रधानाचार्य महावीर प्रसाद यादव, देवली प्रधानाचार्य राजीव शर्मा एवं छात्रवृत्ति प्रभारियों ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। अभिभावकों ने इसे बच्चों की मेहनत का परिणाम बताया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d