Deoli News 27 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुरुषोत्तम मास की पद्मिनी (कमला) एकादशी पर बुधवार को सखी सहेली ग्रुप देवली की ओर से बस स्टैंड के बाहर शरबत वितरण की सेवा की गई।
इस दौरान भीषण गर्मी में राहगीरों एवं यात्रियों को शरबत पिलाकर राहत दी गई। संगठन द्वारा हर वर्ष गर्मी के मौसम एवं विभिन्न धार्मिक अवसरों पर ऐसे सेवा के आयोजन किए जाते हैं। यहां अध्यक्ष कमलेश मूंदड़ा, सचिव वंदना, कोषाध्यक्ष मोनिका सुराणा, नीलम मनचंदा, मनीषा सेठी, निधि गर्ग, नीलम गुप्ता, बबीता गोयल, पिंकी सिंहल, सीमा जायसवाल, स्मिता शर्मा, मोनिका जैन एवं सरोज समेत महिलाएं उपस्थित थी।



