Thursday, May 28, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskबलिदान का पर्व "ईद-उल-अजहा" हर्षोल्लास के साथ मनाया

बलिदान का पर्व “ईद-उल-अजहा” हर्षोल्लास के साथ मनाया

नमाजियों के लिए की गई विशेष व्यवस्था


Deoli News 28 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर सहित उपखंड क्षेत्र में त्याग और बलिदान का पर्व ईद-उल-अजहा पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। समाज के प्रवक्ता मोहम्मद इदरीस और हारून अंसारी ने बताया कि इस दौरान जयपुर रोड स्थित सीआईएसएफ कंपाउंड के ईदगाह परिसर में मुफ्ती बरकतुल्लाह खान ने ईद-उल-अजहा के पर्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि खुदा की राह में अपनी सबसे कीमती चीज को भी हुक्म-ए-इलाही में कुर्बान कर देना चाहिए, जिस तरह से हजरत इब्राहिम ने अपने फरजंद बेटे इस्माइल को खुदा की राह में समर्पण किया था। उन्होंने कहा कि हमें हमारे रब और उनके पैगंबर मुहम्मद सल्लाहु अलैहि वसल्लम के बताए हुए पथ पर चलना चाहिए। मुफ्ती बरकतुल्लाह खान ने नमाज अदा करवाई। नमाज के दौरान वतन की खुशहाली, अमन-शांति के लिए रब से दुआ की गई। नमाज के बाद सभी ने परस्पर मुबारकबाद पेश की। इसके बाद मुस्लिम धर्मावलंबियों ने अपने घरों, फार्म हाउस और स्लाटर हाउस आदि पर सुन्नत-ए-इब्राहिमी अदा की। ईद के विशेष व्यंजन शीर खुरमा, खीर, सेवइयां, कोरमा, नान और बिरयानी बनाई गई।

शरबत का किया वितरण

ईद उल अजहा के दौरान सेवा करने के उद्देश्य से देवली कॉलेज के सामने अंबेडकर विचार मंच द्वारा नमाजियों के लिए ठंडे पानी व शरबत की व्यवस्था की गई और सभी को ईद की मुबारकबाद दी गई। इस मौके पर अंबेडकर विचार मंच के अध्यक्ष पांचूलाल मीणा, सुरेंद्र बैरवा, शंकर हाड़ा, बलवीर सिंह, दिलखुश टाटावत, नरेश वर्मा, मोहन लाल बैरवा और बद्री सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d