Thursday, May 28, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskजल संकट: ग्रामीणों ने नियमित जलापूर्ति की मांग की

जल संकट: ग्रामीणों ने नियमित जलापूर्ति की मांग की


Deoli News 28 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नासिरदा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मालेडा की ढाणी भगवानपुरा में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना के बावजूद पिछले एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों रामप्रसाद, सावरा, महादेव कुमावत, सत्यनारायण, श्रवण कुमावत, हेमराज मीणा और कमला कुमावत ने बताया कि ठेकेदार द्वारा अनियमित जलापूर्ति के कारण ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को बार-बार अवगत कराने के साथ ही जिला प्रभारी मंत्री, देवली-उनियारा विधायक और जिला कलक्टर को देवली नगर पालिका में आयोजित जनसुनवाई के दौरान प्रार्थना पत्र देकर समयबद्ध जलापूर्ति की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि योजना के तहत प्राथमिक विद्यालय के बाहर लगा आरओ प्लांट भी पिछले एक साल से बंद पड़ा है, जिससे उन्हें शुद्ध पेयजल भी नसीब नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से संज्ञान लेते हुए जलापूर्ति सुचारु करवाने और बंद पड़े आरओ प्लांट की मरम्मत करवाने का आग्रह किया है, ताकि भीषण गर्मी में जनता को राहत मिल सके। जलदाय विभाग के ग्रामीण कनिष्ठ अभियंता वीरेंद्र सिंह का कहना है कि इस योजना में 10 गांव जुड़े हैं। नियमित जलापूर्ति नहीं की जा सकती है।

भगवानपुरा का नंबर तीन से चार दिन के भीतर आता है। सभी गांव को रोटेशन वाइज जलापूर्ति देनी पड़ती है। ग्रामीणों को भी व्यवस्था को समझना चाहिए।

माहेश्वरी समाज देवली के चुनाव, गोपाल बने तहसील अध्यक्ष

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d