Deoli News 1 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आवाँ स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में एक विशेष शिविर आयोजित किया गया।
सीएमएचओ डॉ. शैलेंद्र चौधरी एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. हिमांशु मित्तल के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में 568 ग्रामीणों की स्क्रीनिंग की गई। ब्लॉक डॉट्स सुपरवाइजर खेमराज चौधरी ने बताया कि अत्याधुनिक हैंड-हेल्ड मशीन से 108 संदिग्ध मरीजों के चेस्ट एक्स-रे किए गए। डॉ. कानाराम कुम्हार ने तंबाकू सेवन करने वालों, मधुमेह, कैंसर, अस्थमा व 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों की विशेष जाँच कर उन्हें टीबी के लक्षणों व निशुल्क उपचार के प्रति जागरूक किया। शिविर में चिकित्सा टीम के साथ क्षेत्र की सभी आशा सहयोगिनियाँ मौजूद थी।



