Deoli News 5 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अंबेडकर विचार मंच विकास समिति देवली की बैठक मंच संरक्षक अंबालाल मौर्य की अध्यक्षता में यहां डाक बंगला परिसर में आयोजित हुई। बैठक में प्रमुख रूप से बुधवार को अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस को लेकर चर्चा की गई।
इसके तहत 6 दिसंबर को धान मंडी चौराहा अंबेडकर सर्कल देवली पर शाम 5:30 बजे लोग एकत्रित होंगे। यहां बाबा अम्बेडकर सर्कल पर केंडल जलाकर व बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। बैठक में अंबेडकर विचार मंच विकास समिति की नई कार्यकारिणी के गठन पर विचार विमर्श किया गया। दरअसल समिति का कार्यकाल पूरा हो चुका है। लिहाजा जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जाना है। इसके लिए 5 सदस्यों की चुनाव कमेटी का गठन किया गया, जो अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से 10 से 20 दिसम्बर तक आवेदन पत्र प्राप्त करेंगी। इसके बाद 24 दिसंबर को अंबेडकर समिति की आमसभा आयोजित की जाएगी। इसमें अध्यक्ष सहित नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
बैठक में समिति के अध्यक्ष यादराम मीणा, उपाध्यक्ष सोहनलाल ठागरिया, देवेंद्र वर्मा, संरक्षक अंबालाल मौर्य, प्रहलादराय मीणा, वरिष्ठ सदस्य दुर्गालाल वर्मा, प्रधानाचार्य रमेश चंद मीणा, रवि कुमार मीणा, प्रोफेसर राजेंद्र वर्मा, लक्ष्मी नारायण खटीक, मोहनलाल बेरवा, रवि शंकर मीणा सहित थे।


