Deoli News 12 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली में बीए प्रथम वर्ष (प्रथम सेमेस्टर) की भूगोल प्रायोगिक परीक्षा 15 मई सुबह 8:30 बजे आयोजित की जाएगी।
प्राचार्य प्रोफेसर पूरणमल वर्मा ने बताया कि सभी नियमित छात्र-छात्राओं को भूगोल प्रायोगिक रिकॉर्ड फाइल और कॉलेज आईडी के साथ समय पर उपस्थित होना होगा। परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन और अन्य किसी भी प्रकार की डिजिटल सामग्री का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, जिसकी अवहेलना करने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।



