डिजीपीएस मशीन से होगा सीमाज्ञान
Deoli News 6 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली गांव सड़क के हिस्से से जुड़ी तालाब की पाळ (पाल) का सीमाज्ञान किए जाने को लेकर तहसीलदार देवली ने टीम गठित की है।
यह टीम मंगलवार को उक्त खसरे का सीमाज्ञान करेगी। गौरतलब है कि भू प्रबंध अधिकारी टोंक के 3 नवंबर के आदेश की पालना में उपखंड अधिकारी देवली के आदेश अनुसार देवली गांव के खसरा नंबर 4106 रकबा 2.75 है। इसमें किस्म में गैर मुमकिन पाल सिवायचक सीमाज्ञान डिजीपीएस मशीन के माध्यम से भू प्रबंधन विभाग की टीम के साथ किया जाना है। इसके लिए तहसीलदार ने राजस्व कर्मचारियों की टीम गठित की है।
जो मंगलवार को उक्त हिस्से का सीमा ज्ञान करेगी। तहसीलदार देवली ने संबंध राजस्व की टीम में भूअभिलेख निरीक्षक देवली व राजमहल तथा पटवारी देवली गांव, राजकोट व संथली को शामिल किया है। पांच सदस्य यह टीम मौके पर सीमाज्ञान करेगी। इसके अलावा कमांडेंट सीआईएसएफ समेत को पत्र लिखकर सीमाज्ञान में सहयोग करने का आग्रह किया गया है। इसी तरह पड़ोसी खातेदार हरीराम पुत्र किशन लाल घोसी निवासी देवली को भी सूचित किया गया है।




