Deoli News 6 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को शहर के 5 प्रतिष्ठानों से अलग-अलग खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर ने बताया कि पहली कार्रवाई महावीर नमकीन भंडार पर की गई। जहां मावा व सोनपपड़ी का नमूना लिया तथा 50 किलो मावा सीज किया गया। इसी तरह महावीर प्रसाद फर्म से मिक्सचर नमकीन का नमूना लिया। वही गोविंद स्वीट से मलाई बर्फी, श्रीराम स्वीट से मावा बर्फी व माहेश्वरी डेयरी से मावा व मिक्स मिल्क का नमूना लिया गया।
उन्होंने बताया कि आगामी दीपावली त्यौहार के मद्देनजर मिलावट की रोकथाम को लेकर यह नमूने लिए गए। जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। इसके बाद ही संबंधित खाद्य पदार्थ के मिलावट की पुष्टि होगी। कार्रवाई दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर, सुरेश कुमार शर्मा, कर्मचारी अविनाश, राजेंद्र, रामेश्वर, जितेंद्र समेत मौजूद थे।



