Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDB Exclusiveइंडियन पोस्टल सर्विसेज के "डिप्टी डायरेक्टर जनरल" दिनेश शर्मा सम्मानित

इंडियन पोस्टल सर्विसेज के “डिप्टी डायरेक्टर जनरल” दिनेश शर्मा सम्मानित


Deoli News 6 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा सिविल सेवाओं के नियम-आधारित प्रशिक्षण से भूमिका-आधारित क्षमता विकास में परिवर्तनकारी बदलाव के लिए ‘सिविल सेवा क्षमता निर्माण के लिए 2 सितंबर 2020 को शुरू की गई।

इसके लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम मिशन कर्मयोगी’ को मंजूरी दी है। मिशन कर्मयोगी योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने पर देवली के कासीर निवासी यूपीएससी पास आउट इंडियन पोस्टल सर्विसेज में कार्यरत दिनेश शर्मा को गत दिनों सम्मानित किया गया है। दरअसल कर्मयोगी योजना का मुख्य उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों की क्षमताओं को विकसित करना है। इसके लिए सरकार द्वारा कई संशोधन करते हुए कर्मचारियों को ट्रेनिंग देकर ई लर्निंग कंटेंट दिए गए हैं।

मिशन कर्मयोगी का लक्ष्य भविष्य के लिए भारतीय सिविल सेवक को अधिक रचनात्मक, कल्पनाशील, सक्रिय, पेशेवर, प्रगतिशील, ऊर्जावान, सक्षम, पारदर्शी और प्रौद्योगिकी सक्षम बनाकर तैयार करना है। वहीं डाक विभाग को कर्मयोगी भारत बोर्ड, डीओपीटी द्वारा आईजीओटी पर “शीर्ष कलाकार” और “अग्रणी सामग्री प्रदाता” के रूप में मान्यता दी गई है। डाक सचिव विनीत पांडे ने मिशन कर्मयोगी में अग्रिम सामग्री प्रदाता के रूप में इंडियन पोस्टल सर्विसेज में डिप्टी डायरेक्टर जनरल दिनेश शर्मा को अवार्ड सौपकर सम्मानित किया।

गौरतलब है कि क्षेत्र के कासीर निवासी घनश्याम शर्मा के पुत्र दिनेश शर्मा की शिक्षा देवली में हुई है।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d