Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationशिक्षक व कर्मचारियों ने संकल्प पत्र भरे

शिक्षक व कर्मचारियों ने संकल्प पत्र भरे

विद्यार्थियों ने दिया बाल विवाह रोकने का संदेश

Deoli News 6 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली में सोमवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हस्ताक्षर व संकल्प पत्र अभियान चलाया गया।

स्कूल प्रधानाचार्य ने बताया कि इस मौके पर शिक्षकों व कर्मचारियों ने संकल्प पत्र भरकर मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया। इसके अलावा स्टाफ की ओर से मतदाताओं को जागरूक करने का संकल्प लिया गया। वहीं स्थानीय विद्यालय की छात्राओं से माता-पिता व अभिभावकों को पाती लिखने व वोट देने के लिए जागरूक करने को कहा। इस दौरान प्रधानाचार्य सुशीला देवी मीणा, कार्यक्रम प्रभारी रिंकू पंचोली, सहप्रभारी हेमराज कोली सहित शिक्षक व कर्मचारी मौजूद थे।

उधर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गावडी में तालुका विधिक सेवा समिति देवली के निर्देश पर बाल विवाह निषेध अभियान के तहत रैली निकालकर बाल विवाह रोकने का संदेश दिया गया। प्रधानाचार्य दयालराम मीणा ने बताया कि इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने गांव में रैली निकाली तथा लोगों को बाल विवाह रोकने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान व्याख्याता रविशंकर मीणा, वरिष्ठ अध्यापिका इस्लाम बानो, दुर्गालाल अनिरुद्ध गौतम, अंतिम बाला, जितेंद्र सिंह, बुद्धिप्रकाश, धर्मचंद जैन समेत मौजूद थे।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d