Deoli News 6 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विशाल आई केअर ट्रस्ट व जिला अंधता निवारण समिति टोंक के तत्वाधान में 9 नवंबर को दूनी राजकीय चिकित्सालय में नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कैम्प आयोजित होगा।

विशाल आई हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि यहां लैंस प्रत्यारोपण आपरेशन (बिना टाँके वाला) आयोजित होगा। यह शिविर सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक चलेगा। इसमें डॉ. विश्वास स्नेही व उनकी अनुभवी टीम की ओर से आंखों की विभिन्न बीमारी मोतियाबिंद आदि की चिकित्सा व नि:शुल्क ऑपरेशन किए जाएंगे।
शिविर में रोगियों के साथ आने वाले परिजनों को अपने भोजन, बिस्तर की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। इसी तरह रोगी को अपना पहचान पत्र, राशन कार्ड व मोबाइल नं लाने होंगे। उल्लेखनीय की विशाल आई हॉस्पिटल देवली में राजस्थान सरकार के कर्मचारी व पेंशनर्स के लिए कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध है। उल्लेखनीय की विशाल आई हॉस्पिटल में अब तक सैकड़ो नि:शुल्क ऑपरेशन किए जा चुके हैं।



