Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeविधानसभा चुनाव 2023कांग्रेस प्रत्याशी हरिश्चंद्र मीना ने नामांकन भरा

कांग्रेस प्रत्याशी हरिश्चंद्र मीना ने नामांकन भरा


Deoli News 6 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आगामी विधानसभा चुनाव में देवली-उनियारा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हरिश्चंद्र मीना ने सोमवार को अपने समर्थको के साथ रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय पहुंचकर नामांकन भरा।

इस दौरान उनके साथ हजारों समर्थक थे। यूथ कांग्रेस देवली के अध्यक्ष राहुल बलसोरा ने बताया कि इससे पहले सभी समर्थक व कार्यकर्ता सवाईमाधोपुर रोड उनियारा स्थित अंबेडकर भवन में एकत्रित हुए। यहां मीना ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी हित में काम करें। इसके बाद मीना समर्थको के साथ पैदल मार्च करते हुए खतौली गेट, जोशीयों का मोहल्ला, कटला गेट, सदर बाजार, रघुनाथ जी मंदिर, बस स्टैंड समेत प्रमुख मार्गो से होकर रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय पहुंचें।

इसमें शामिल समर्थक व कार्यकर्ता ढोल बाजे के साथ नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। जहां उन्होंने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान देवली प्रधान गणेश लाल, नगर पालिकाध्यक्ष नेमीचंद जैन, उपाध्यक्ष सौरभ जिंदल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महादेव मीणा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल बलसोरा समेत सैकड़ो कार्यकर्ता व नेता मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के नामांकन भरने का सोमवार आखिरी दिन है। प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों से सोमवार को सैकड़ो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d