Friday, June 5, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeविधानसभा चुनाव 2023परमिशन दो वाहनों की तथा मौके पर मिला काफिला

परमिशन दो वाहनों की तथा मौके पर मिला काफिला

नाराज चुनाव ऑब्जर्वर ने लगाई लताड़

Jahazpur News 6 नवंबर (आज़ाद नेब) चुनाव ऑब्जर्वर सीपी वर्मा, प्रोटोकॉल अधिकारी मुकेश शर्मा ने सोमवार को उपखंड कार्यालय पर अचानक पहुंचकर कांग्रेस की रैली में लगाए गए वाहनों की परमिशन की जानकारी मांगी।

इस दौरान केवल दो वाहनों की परमिशन होने की जानकारी चुनाव कार्यालय से दी गई। जिससे चुनाव ऑब्जर्वर वर्मा ने निर्वाचन में लगे कर्मचारियों को लताड़ लगाते हुए कहा कि रैली में वाहनों का काफिला आया है। जिसको कोई रोकने या टोकने वाला नहीं था। चेक पोस्ट पर भी बिना परमिशन के लगे इन वाहनों को नहीं रोका गया है। अचानक कार्यालय पर पहुंचे चुनाव ऑब्जर्वर से कार्यालय में कर्मचारी हक्के-बक्के रह गए। इस तरह कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिस पर आब्जर्वर ने नाराजगी जताई है।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d