Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationवोट फॉर इंडिया, आया-आया लोकतंत्र का त्यौहार

वोट फॉर इंडिया, आया-आया लोकतंत्र का त्यौहार


Deoli News 6 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल देवली के विद्यार्थियों ने सोमवार को राजस्थान विधानसभा के 25 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए मानव श्रृंखला बनाकर अपील की।


प्रधानाचार्य नरेश कुमार मीना ने बताया कि राजस्थान में विधानसभा के चुनाव आगामी 25 नवंबर को हैं। इसे लेकर मॉडल विद्यालय देवली के विद्यार्थियों ने सबसे पहले संकल्प पत्र अपने अभिभावकों द्वारा भरवाकर मतदान करने की अपील की।वहीं स्विप कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर तथा वोट फॉर इंडिया की मानव श्रृंखला बनाकर मतदान करने की अपील की।

संस्था के विद्यार्थियों ने यह संकल्प भी लिया कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत मतदान है। इसका भी हम अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करेंगे। उन्होंने 25 नवंबर को मतदान कराने का संकल्प लिया। उल्लेखनीय है कि स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से सरकारी स्कूलों के बच्चे व शिक्षक लोगों को लोकतंत्र के पर्व मतदान दिवस पर वोट करने की अपील कर रहे हैं। यह प्रयास लोगों को जागरूक करने के लिए किया जा रहा है।

 

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d