Deoli News 6 नवंबर दैनिक ब्यूरो नेटवर्क राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवडावास में सोमवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत गांव में रैली निकालकर मतदान के लिए प्रेरित किया गया। वहीं छात्राओं की ओर से पाती लिखी गई।
इसके अलावा जागरूकता के अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। प्राचार्य जय कुमार जैन ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के तहत प्रार्थना सभा में प्रतिदिन छात्र छात्राओं द्वारा मतदान की शपथ ली जा रही है। वहीं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। अभिभावकों को छात्र छात्राओं द्वारा मतदान के लिए पाती भी लिखवाई गई। स्वीप प्रभारी देवनारायण गुर्जर के निर्देशन में प्रतिदिन बालक बालिकाओं द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह जानकारी स्कूल के मीडिया प्रभारी शिक्षक तुलसीराम शर्मा ने दी।




