युवक का हार्ट डोनेट किया, न्यूयॉर्क में हुई थी मौत
Deoli News 5 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली निवासी युवक की अमेरिका के न्यूयॉर्क में हुई मौत के बाद परिजनों ने युवक का हार्ट डोनेट किया है। यह प्रयास वाकई प्रशंसनीय है।
उल्लेखनीय की यह युवक प्रियांशु अगवाल पुत्र नोरतमल साहू निवासी पटेल नगर देवली है। उक्त परिवार का पैतृक घर यहां बस स्टैंड के बाहर भी है। दरअसल गत 27 अक्टूबर को प्रियांशु अपने कॉलेज से साइकिल पर घर आ रहा था। इस बीच सड़क पर एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक प्रियांशु का बैन डेड हो गया था। जिसका अस्पताल में उपचार भी कराया गया। परिजनों ने पुत्र की स्थिति को देखते हुए न्यू हेवन सिटी के अस्पताल में हार्ट डोनेट किया है।
यह हार्ट वहां अस्पताल में भर्ती 25 वर्षीय एक अमेरिकन युवक को लगाया गया है, जो फिलहाल स्वस्थ है। उक्त कार्य की मृतक के पिता नोरतमल साहू ने शमशान परिसर में लोगों को जानकारी दी। उक्त मानवीय प्रयास की लोगों ने प्रशंसा की है। पिता नोरतमल ने बताया कि युवक के शव को अस्पताल से डिस्चार्ज करते वक्त अस्पताल की ओर से भारतीय ध्वज के साथ सम्मान भी दिया गया।



