Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationदेवली न्यायालय परिसर में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न

देवली न्यायालय परिसर में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न

राजस्थान बार काउंसिल चुनाव


Deoli News 22 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान बार काउंसिल के चुनाव के लिए बुधवार देवली न्यायालय परिसर स्थित अधिवक्ता कार्यालय में मतदान की प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक पूरी तरह हुई।

अभिभाषक संघ देवली के अध्यक्ष ललित चौहान ने बताया कि इस बार काउंसिल चुनाव के लिए पूरे प्रदेश में कुल 84 हजार 247 अधिकृत पंजीकृत मतदाता हैं, जिनके लिए राजस्थान में 239 मतदान केंद्र बनाए गए। चुनाव में 23 सदस्य पदों के लिए कुल 234 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें विशेष रूप से इस बार रिकॉर्ड 57 महिला प्रत्याशियों ने भी अपनी दावेदारी पेश की है। देवली न्यायालय में बार काउंसिल में कुल 87 अधिवक्ता पंजीकृत हैं, जिनमें से 79 अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

यह पूरी निर्वाचन प्रक्रिया मुख्य निर्वाचन अधिकारी उपखंड अधिकारी और देवली बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी एडवोकेट शिवजीराम डडवाडिया के कुशल निर्देशन व सहयोग से सफलता पूर्वक संपन्न हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d