Deoli News 22 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली के विद्यार्थियों ने ‘इको क्लब फॉर मिशन लाइफ’ के प्रभारियों के नेतृत्व में नगरपालिका देवली में आयोजित विश्व पृथ्वी दिवस समारोह में भाग लिया।
प्रधानाचार्य वसुधा शर्मा के अनुसार इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को ग्लोबल वार्मिंग के कुप्रभावों से अवगत कराना और उन्हें पर्यावरण व वन्य जीव संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को प्रेरित किया गया कि वे अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण कर प्रकृति को बचाने में अपना योगदान दें। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी रूबी अंसार व पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने और हरित भविष्य के निर्माण के लिए मार्गदर्शन दिया।



