Deoli News 4 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर मंडल देवली की ओर से शनिवार को गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बैडम एवं देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष का कृषि उपज मंडी देवली में स्वागत किया गया।
इस दौरान भाजपा शहर मंडल पदाधिकारियों ने मंत्री ने माला व साफा पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट स्वागत किया। शहर अध्यक्ष अंकित जैन ने नए थाना परिसर की आवश्यकता बताई व स्टाफ की कमी की जानकारी दी। कृषि उपज मंडी व्यापार मंडल अध्यक्ष महावीर प्रसाद जैन व श्री व्यापार महासंघ अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने भी व्यापारियों के साथ स्वागत किया। कृषि उपज मंडी व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कृषि उपज मंडी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव बताया।
इस पर मंत्री ने एक प्रतिनिधि मंडल को जयपुर आने को कहा। इस दौरान युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज शर्मा, भाजपा नेता महेश मंगल, उमाशंकर खूंटेटा, नवल किशोर चतुर्वेदी, मुकेश मीणा, नन्दसिंह शक्तावत, रवि बलसोरा, आशीष पंचोली, यज्ञेश दाधीच, भंवरलाल शर्मा, गौरव बैरवा, भानु ग्वाला, कुणाल साहू, शिव धाकड़, कमल सिंह, भरत वाल्मीकि सहित कई व्यापारी ओर भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री को उनकी स्वयं की तस्वीर भेंट की

मदन दिलावर ने SDM को लगा दी फटकार, फिर भागे-भागे आएं कर्मचारी, जानिए क्यों?


