Deoli News 4 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) देवली इकाई द्वारा 5 अक्टूबर को शहर में पथ संचलन का आयोजन किया जाएगा।
निर्णय के अनुसार पथ संचलन का एकत्रीकरण समय सुबह 9 बजे रखा गया है, और संचलन सुबह 10 बजे महावीर उद्यान पटेल नगर से शुरू होगा। संचलन का मार्ग निर्धारित कर दिया गया है, इसके अनुसार स्वयंसेवक महावीर उद्यान पटेल नगर से होते हुए जैन मंदिर, हीरो शोरूम के सामने से, पेट्रोल पंप चौराहे और पद्मावती चौराहा पहुंचेंगे। इसके बाद यह पथ संचलन तेजविजन हॉस्पिटल, गौरव मेडिकल, पुलिस स्टेशन के पास से होते हुए गौरव पथ पर आगे बढ़ेगा और जहाजपुर चुंगीनाका तक जाएगा।
वहां से छतरी चौराहा और ममता सर्कल से चर्च रोड होते हुए सीआईएसएफ मेन गेट के सामने से गुजरेगा और महावीर उद्यान, पटेल नगर पहुंचकर समाप्त होगा। पथ संचलन को लेकर स्वयंसेवकों में उत्साह है।
मदन दिलावर ने SDM को लगा दी फटकार, फिर भागे-भागे आएं कर्मचारी, जानिए क्यों?


